'आपकी सेवा में रेलवे', स्टेशन पर नल कर रहा पानी की बौछार, अंदर बैठे यात्री कर रहे मुफ्त में स्नान, Video
Viral Video: भारतीय रेलवे (Indian Railway) के हालात पहले से काफी बदले हैं। स्टेशन पर सफाई देखने को मिलती है तो ट्रेनें भी तय वक्त पर पहुंचती है, हालांकि रेलवे को अपनी तस्वीर चमकाने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। क्योंकि स्टेशन से आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो रेलवे के अब तक के किए धरे पर पानी फेर देता है। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर खराब नल पानी की बौछार करते हुए ट्रेन और उसके अंदर बैठे यात्रियों को नहला रहा है।

स्टेशन पर नल ने मचाई आफत!
सोशल मीडिया पर एक लोकल ट्रेन का मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, स्टेशन पर लगा नल टूट गया है, जिससे निकल रहा पानी प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन और उसके यात्रियों को भिगा दे रही है।आलम यह है कि नल के एरिया में आने वाला पूरा प्लेटफॉर्म पानी से तरबतर हो रखा है।

12 लाख बार देखा गया वीडियो
वहीं नल को देखकर लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। इस वीडियो को ट्विटर पर @craziestlazy नाम के अकाउंट ने हाल ही में पोस्ट किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। जिसको 11.9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

मुफ्त में हो रही धुलाई
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टूटे हुए नल से पानी की धार इतनी तेजी से निकल रही है कि वो प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन और उसके पैसेंजर को जबरदस्त तरीके से नहला दे रही है। खराब नल की बौछार वाली इस वीडियो के कैप्शन में 'आपकी सेवा में भारतीय रेलवे' लिखा है, जिसको पढ़कर और वीडियो देखकर यूजर भी मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ट्रेन के गेट से लेकर खिड़की तक पानी की बौछार
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नल की सीधी धार ट्रेन के गेट से लेकर खिड़की से सीधे अंदर जा रही है। ऐसे में जैसे की पानी की बौछार ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों पर पड़ रही है तो यात्री उससे बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडिया किस रेलवे स्टेशन की है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो को गौर से देखने पर लोकल ट्रेन के ऊपर पू.रे. और E.R. लिखा है।

अलग-अलग रिएक्शन दे रहे यूजर
जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये घटना पूर्वी रेलवे के किसी स्टेशन का है। वहीं यूजर भी अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। किसी ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया तो एक यूजर ने लिखा कि हम लोग इन चीजों के बारे में जरा भी नहीं सोचते हैं और सरकार को दोष देने शुरू कर देते हैं। किसी को कपड़े या किसी चीज से नल बंद कर देना चाहिए था।
Indian railways at your service 😂 pic.twitter.com/fEL65NFjHs
— Abhy (@craziestlazy) October 26, 2022












Click it and Unblock the Notifications