अब ट्रेन का सफर होगा और भी सुहाना , मिलेगा रेडी टू ईट खाना
नयी दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों की यात्रा अब और भी सुखद होगी। अब आपको ट्रेन में सफर के दौरान रेडी टू ईट खाना मिलेगा। अब सफर के दौरान आपके पास अधिक से अधिक विकल्प होंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस स्कीम के तहत फिलहाल ये सुविधा खुद ट्रेनों और स्टेशनों पर ही लागू होगी। योजना के सफर होने के बाद बाकी ट्रेनों में भी इसे लागू किया जाएगा। ई-कैटरिंग के तहत आप अपनी इच्छा से रेडी-टु-ईट खाना मंगवा सकते हैं। आज से बदल गए ट्रेन टिकट के नियम, जानें क्या है नया रूल

इस योजना को लेकर सभी मंडलों में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, साथ ही पैंट्रीकार वाली वाली सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्रियों को 'रेडी-टु-ईट' खाद्य पदार्थ परोसने का विकल्प जोड़ने को कहा गया है।
इसके लिए रेलवे ने चार प्रतिष्ठित कंपनियों- गितवाको फाम्र्स, बीटीडब्ल्यू इंडिया, गिट्स फूड प्रोडक्ट्स और आर्यन फूड प्रोडक्ट्स से संपर्क किया है। इससे पहले अच्छी गुणवत्ता के खाने के लिए केएफसी, डोमिनोज, हल्दीराम, बिट्टू टिक्की वाला, फूड पांडा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से रेलवे ने हाथ मिलाया है। साथ ही अगर आपको ट्रेन में खाने में किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो आप हेल्पलाइन नंबर 138 पर शिकायत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications