रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के पिटारे से विकास के डिब्बों की आस

Sadananda Gowda
नई दिल्ली। आज मोदी सरकार पहली बार रेल बजट पेश करेगी। इस बजट से आम से लेकर खास तक तो काफी उम्मीदें हैं। सबको लगता है कि इस बार के बजट में आम आदमी के सपनों को ध्यान में रखा जायेगा। हालांकि रेल बजट से पहले रेल किराये को बढ़ाकर मोदी सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाया था लेकिन अब भी 121 करोड की जनता अच्छे दिनों की उम्मीद लगाये बैठे हुई है।

क्या होगा रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के पिटारे में इसका खुलासा दिन के 11 बजे होगा जिसके लाइव अपडेट वनइंडिया आपके लिए लेकर आयेगा। इसलिए लाइव अपडेट के लिए आप वन इंडिया पर बने रहिए। वनइंडिया हिंदी पर देखिये रेल बजट 2013 Live

माना जा रहा है कि यह एक विकासपरक बजट होगा और इसमें धन जुटाने की वैकल्पिक रणनीतियों का खुलासा होगा। यात्री किराए से होने वाली आय की सुस्त वृद्धि के बीच उम्मीद है कि रेल मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव रखेंगे।

जिसकी झलक गौड़ा के उस बयान में दिखी जो उन्होंने सोमवार को दिया। गौड़ा ने कहा कि "हमने बजट में आईटी पर काफी ध्यान दिया है। हमने बजट में आईटी पर एक पूरा पृष्ठ समर्पित किया है।"

मंत्री ने कहा, "मैं 12 बजे दोपहर को बजट पढ़ना शुरू करूंगा और डेढ़ बजे तक समाप्त करूंगा। उसके बाद आप मूल्यांकन कीजिएगा कि बजट विकासपरक है या नहीं।"

विशेषज्ञों के मुताबिक बजट में किराया वृद्धि को जारी रखकर वित्तीय स्थिरता लाई जाएगी और सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के जरिए आधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए राशि जुटाई जाएगी।

खैर क्य होगा और क्या नहीं इस बारे में पता अब से चंद घंटों के बाद ही चल जायेगा। जनता के उम्मीदों की पटरी पर ख्वाहिशों की गाड़ियां खड़ी हैं देखते हैं गौड़ा का बजट उन गा़ड़ियों में स्पीड लाता है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+