यात्रियों की 14 बड़ी समस्याएं जो प्रभु ने हल की रेल बजट में
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश कर दिया है। विभिन्न राजनैतिक दल इसे अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। कोई इसे अच्छा कह रहा है, कोई बुरा, जबकि सच पूछिए तो सुरेश प्रभु का यह बजट नहीं पूरे होने वाले वादे लेकर नहीं आया है। उन्होंने इसमें कई ऐसी बड़ी समस्याओं को हल किया है, जिससे आम आदमी को हर रोज दो-चार होना पड़ता है।
जब भी आप ट्रेन में सफर की बात करते है तो कुछ दिक्कतें जो आपके सामने आती हैं, जिनका समाधान मिलना काफी अहम होता है। ऐसे में रेल मंत्री ने उन छोटी-छोटी दिक्कतों और पहले से मौजूद समस्याओ को कम करने की ओर ध्यान दिया है। चलिये स्लाइडर में पढ़ते हैं, कि कौन सी समस्याएं हैं ये, जिन्हें प्रभु ने हल किया है-

टिकट का जल्दी नहीं मिलना
प्रभु का हल- ऑनलाइन ऐप के जरिए मिलेंगे अनारक्षित टिकट।

कोच में गंदगी
प्रभु का हल- मोबाइल से मैसेज भेजेंगे, सफाईकर्मी हाजिर हो जायेंगे।

दलालों का बोलबाला
प्रभु का हल- टिकट काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे, खत्म करेंगे दलाली।

टिकट कैंसलेशन में दिक्कत
प्रभु का हल- 139 डायल करके रद्द किये जा सकेंगे टिकट।

जनरल डिब्बों में भारी भीड़
प्रभु का हल- लंबी दूरी की ट्रेनों में 4 अतिरिक्त दीन दयाल अनारक्षित कोच लगेंगे।

आये दिन होने वाले रेल हादसे
प्रभु का हल- अंतर्राष्ट्रीय तकनी के जरिए रेल हादसों को कम किया जाएगा।

ट्रेनों का लेट होना
प्रभु का हल- ट्रेनों को समय से चलाने के लिए 95 प्रतिशत समय पर ट्रेनों को पहुंचाने का लक्ष्य।

पीने की पानी की दिक्कत
प्रभु का हल- दीनदयाल कोच में पीने की पानी की सुविधा, रेलवे स्टेशन पर 1 रुपए में आरओ के पानी की सुविधा।

ट्रेनों की रफ्तार धीमी है
प्रभु का हल- ट्रेनों की औसत रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा का लक्ष्य।

ऑनलाइन टिकट में छूट नहीं
प्रभु का हल- अब ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के दौरान भी आप छूट हासिल कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों की नीचे की बर्थ
प्रभु का हल- अब बुजुर्ग यात्रियों के लिए अतिरिक्त 120 सीटें आरक्षित होंगी।

छोटे बच्चों के साथ सफर
प्रभु का हल- अब छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही महिलाओं को स्टेशन पर गर्म दूध, डायपर सहित कई सुविधायें मिलेंगी।

महिलाओं का बिना कन्फर्म टिकट के सफर
प्रभु का हल- अब महिलाओं का टिकट चलती ट्रेन में कन्फर्म किया जायेगा।

टिकट के लिये लंबी लाइन
प्रभु का हल- जिस उदय ट्रेन का ऐलान किया है वो डबल डैकर है, उसमें सीधे ट्रेन में टिकट मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications