Rail Budget 2016:कुलियों को भी है प्रभु से बड़ी आस
नई दिल्ली। रेल बजट को लेकर चारों तरफ बातें हो रही हैं, हर कोई यही सोच रहा है कि प्रभु इस बार आम आदमी को काफी राहत देंगे लेकिन किसी का ध्यान उन लोगों की ओर नहीं जा रहा है जिनके बिना रेल चल ही नहीं सकती।
Railway Budget 2016: प्रभु के रेल बजट के किस कोने में छिपे होंगे कॉकरोच और चूहे
जी हां हम बात कर रहे हैं लाल रंग कुर्ता पहने हुए लोगों का सामान उठाते स्टेशनों पर तेजी से भागते कुलियों की। इस बारे में लखनऊ के कुलियों ने ईटीवी से बात की तो निम्नलिखित बातें सामने आयीं..

ढुलाई भत्ता बढ़ाया जाये
लखनऊ के रेलवे स्टेशनों में 248 कुली हैं जो कि शिफ्टों में काम करते हैं इन्हें सामान ढुलाई का भत्ता काफी कम मिलता है जिसे बढ़ाये जाने की उम्मीद इन लोगों की है।

कुलियों का जीवन कठिन
आपको जानकर हैरत होगी कि कुलियों को रेलवे की तरफ से सिर्फ साल में एक बार स्लीपर क्लास यात्रा का पास के साथ दो वर्दी का जोड़ा दिया जाता है इसलिए इस बार कुलियों को लगता है कि बजट में प्रभु उनके लिए भी कुछ लेकर आयेंगे।

स्थायी नौकरी नहीं
स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों की नौकरी स्थाई नहीं है इसलिए उम्मीद है कि प्रभु कुछ तो सोचेंगे।

रेट एक समान नहीं
पूरे देश में कुलियों का रेट एक समान नहीं है जो कि बहुत जरूरी है। सुरेश प्रभु ने उम्मीद तो दिलायी है देखते हैं कि पूरी होती है कि नहीं?

Railway Budget 2016: रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं ये 10 बड़े ऐलान
Railway Budget 2016: रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं ये 10 बड़े ऐलान












Click it and Unblock the Notifications