जानिए 'प्रभु' के पोटेंशियल से कितनी स्मार्ट हुई भारतीय रेल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट को पेश किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की जरूरत और रेल संपर्क के दीर्घ अवधि के हितों में संतुलन बिठाने का वादा किया, ताकि यह गुणवत्ता, सुरक्षा और पहुंच के लिहाज से विश्व स्तर का उद्यम बन सके।
रेल मंत्री ने कहा, "पिछले कुछ दशकों में रेल सुविधाओं में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ है, जिसकी वजह उचित निवेश न होना है, जिसने क्षमता को प्रभावित किया है, मनोबल कम हुआ है।" उन्होंने कहा कि वित्तीय कमी के कारण सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण सेवा, उच्च मानक और कुशलता प्रभावित हुई है। प्रभु ने कहा, "इसे समाप्त करना होगा।
हमें भारतीय रेल को सुरक्षा और आधारभूत संरचना के लिहाज से प्रमुख संस्था बनाना होगा।" कई और दावे किए गये हैं जैसे रेल किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। आईए कुछ जरूरी वादे आपके सामने रखते हैं जिसे पढ़कर आप खुद जान जाएंगे कितनी स्मार्ट हुई भारतीय रेल? या नहीं हुई?
- सभी ट्रेनों के कोट में मोबाईल चार्जर लगाये जायेंगे। इससे पहले अभी तक वातानुकुलित और कुछ ट्रेनों के स्लीपर कोच में ही लगे होते थे। अब ये चार्जिंग प्वाईट तकरीबन हर डिब्बे में लगाया जाएगा।
- इंजन के शोर को कम करने के लिये नया सिस्टम लगाया जायेगा।
- रेलवे की जमीन पर 1 हजार करोड़ के सौर्य ऊर्जा के प्लांट लगाये जायेंगे। यह सब रेलवे के खर्च पर होगा।
- रेलवे में जिस तरह पानी की बर्बादी होती है, उसके लिये वॉटर ऑडिट सिस्टम बनाया जायेगा।
- रेलवे को बिजली मुहैया कराने के लिये सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
- रेलवे में ऊर्जा का महत्वपूर्ण रोल है। इसमें बचत की संभवना है। बिजली खुली बोली के तहत ली जायेगी।
- इस साल रेल विश्वविद्यालय खोला जायेगा। इसमें रेलवे से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे।
- स्टेशनों व ट्रेनों पर कॉर्पोरेट ब्रांडिंग की जायेगी।
- तटीय इलाकों को रेलवे से कनेक्ट किया जायेगा।
- 1 लाख 11 करोड़ रुपए का बजट है, जिसमें संसाधन जुटाने के लिये बाजार से पैसा उठायेंगे।
- रेलवे अच्छी सेवा प्रदान करेगी तो उसकी कमाई भी बढ़ेगी। लेकिन फिर भी संसाधन जुटाने के लिये बाजार से पैसा उठाना पड़ेगा।
- पीपीपी मॉडल के माध्यम से रेलवे में रोजगार बढ़ाने, आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने का काम किया जायेगा।
- रेलवे टेक्नोलॉजी पर अध्ययन व रिसर्च के लिये आईटी बीएचयू में संस्थान स्थापित किया जायेगा। इसके लिये तीन मंत्रालयों और उद्योगों का संघ भी बनाया जायेगा।
- ट्रेनें पटरी से नहीं उतरें उसके लिये आधुनिक रेलवे लाइनें बिछाने का काम किया जायेगा। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिये विशेष अध्ययन समिति बनायेंगे।
- 3 हजार से ज्यादा बिना गार्ड वाली रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे। आधुनिक रेल लाइन बिछायी जायेंगी।
400 स्टेशनों पर मिलेगी Wi-Fi की सुविधा
पीएम नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि वाई-फाई की सुविधा देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध करवाई जायेगी। प्रभु ने डिजीटल इंडिया कैंपेन के तहत मोबाइल पर अलर्ट की सुविधा देने की भी घोषणा की है। साथ ही कहा कि 10 बड़े शहरों में स्टैलाइट रेलवे टर्मिनल बनाए जाएंगे। केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु संसद में रेल बजट 2015 पेश कर रहे हैं। यह उनका पहला और भारत सरकार का दूसरा रेल बजट है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications