दिशा परमार ने रचाई राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, पिंक ड्रेस में कमाल लगीं होने वाली दुल्हन, देखें तस्वीरें

दिशा परमार ने रचाई राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, पिंक ड्रेस में कमाल लगीं होने वाली दुल्हन, देखें तस्वीरें

मुंबई, 15 जुलाई: बिग बॉस फेम और सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी 16 जुलाई को है। ऐसे में राहुल वैद्य और दिशा परमार की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। 14 जुलाई को राहुल और दिशा परमार की मेहंदी की रस्म थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दिशा परमार ने अपने हाथों में राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी लगवा ली है। वहीं राहुल वैद्य ने भी दिशा के नाम की मेहंदी रचाई है। कपल ने मेहंदी की रस्म पूरी होने के बाद मीडिया के सामने आकर पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही है।

पिंक ड्रेस में खूबसूरत लगीं दिशा परमार

पिंक ड्रेस में खूबसूरत लगीं दिशा परमार

मेहंदी की रस्म के लिए दिशा परमार ने पिंक रंग का आउटफिट चुना था। दिशा ने पिंक रंग का सूट और ऑफ व्हाइट रंग का सरारा पहना हुआ था। दिशा परमार ने इस आउटफिट को कंपलीट लुक देने के लिए टैजल्ड दुपट्टा कैरी किया है। वहीं राहुल वैद्य ने मेहंदी के लिए सिम्पल कुर्ता पहना है। मेहंदी लगवाने के बाद राहुल और दिशा ने पैपराजी को पोज भी दिए हैं।

राहुल-दिशा ने मेहंदी की रस्म में की खूब मस्ती

राहुल-दिशा ने मेहंदी की रस्म में की खूब मस्ती

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी मेहंदी का फंक्शन खूब एन्जॉय किया है। पैपराजी को पोज देते वक्त भी राहुल और दिशा ने खूब मस्ती और डांस भी किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में राहुल वैद्य काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को दिशा और राहुल की ये कैमिस्ट्री को काफी पसंद आई है।

दिशा ने तस्वीर शेयर कर लिखा, तो ये शुरू हुआ

दिशा ने तस्वीर शेयर कर लिखा, तो ये शुरू हुआ

मेहंदी की रस्म के लिए तैयार होते वक्त दिशा परमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिशा परमार अपना मेकअप करवाते हुए दिख रही हैं। तस्वीर को शेयर कर दिशा ने लिखा, "तो यह शुरू होता है।"

दिशा परमार ने दोस्तों संग मिलकर मनाई थी बैचलर पार्टी

दिशा परमार ने दोस्तों संग मिलकर मनाई थी बैचलर पार्टी

दिशा परमार ने मेहंदी की रस्म से एक दिन पहले दोस्तों के संग मिलकर बैचलर पार्टी मनाई थी। दिशा ने अपनी बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू कलर के ट्राउजर में दिख रही हैं। तस्वीर को शेयर कर दिशा ने लिखा है, ''आई लव यू गर्ल्स।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+