बेटे राहुल ने शेयर की पापा विनोद संग अद्भुत तस्वीर, जिसे देख भर आएंगी आपकी आंखें
राहुल खन्ना ने सोमवार को दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर ट्वीट की है, इस तस्वीर में राहुल और अक्षय खन्ना अपने पिता के साथ समुद्र में मस्ती कर रहे हैं।
मुंबई। बीते गुरूवार को भारत के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना का कैंसर के चलते निधन हो गया, वो 70 साल के थे। हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक कहे जाने वाले विनोद खन्ना के जाने से जहां पूरा बॉलीवुड दुखी और उनका परिवार गमगीन हैं, वहीं उनके बेटों को अब उनकी यादों औऱ तस्वीरों का सहारा है।
इसलिए उनके बड़े बेटे राहुल खन्ना ने सोमवार को दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर ट्वीट की है, जो कि फैमिली हॉलिडे की है, दशकों पहले ली गई इस तस्वीर में राहुल और अक्षय खन्ना अपने पिता के साथ समुद्र में मस्ती कर रहे हैं। पापा विनोद अपने दो छोटे-छोटे बेटों के साथ समंदर में मस्ती कर रहे हैं।
इस तस्वीर में एक महिला भी...
इस तस्वीर में एक महिला भी स्विम सूट में दिख रही हैं, जो कि विनोद और दोनों बच्चों से थोड़ी दूरी पर है। इस तस्वीर में यह साफ नहीं हो पा रहा कि वह विनोद की पहली पत्नी गीतांजलि हैं या कोई और।
Feels like yesterday. pic.twitter.com/1TXKXSRI9i
— Rahul Khanna (@R_Khanna) May 1, 2017
आपको बता दें राहुल और अक्षय विनोद खन्ना की पहली शादी से हुए बच्चे हैं, उनकी पहली पत्नी गीतांजलि थी, फिल्मी दुनिया छोड़कर अचानक से ओशो रजनीश के आश्रम में चले जाने के काऱण विनोद की पहली शादी टूटी थी। हालांकि जब विनोद वापस बॉलीवुड की दुनिया में आए तो उन्होंन साल 1990 में दूसरी शादी कर ली थी। जिससे भी उन्हें दो बच्चे हैं।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications