अमेठी में हार के सदमे से नहीं उबर पा रहे राहुल, जांच टीम भेजी
नई दिल्ली- लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी (Amethi) में हार के सदमे से पूरी तरह अभी भी नहीं उबर पाए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक टीम अमेठी (Amethi) भेजी है, जो वहां उनकी हार के कारण का पता लगाएगी।

क्यों हारे राहुल, पता करेगी टीम
अमेठी (Amethi) नेहरू-गांधी परिवार का मजबूत किला माना जाता था, लेकिन हालिया चुनाव में यह किला भी ढग गया। ऐसा क्यों हुआ ये पता लगाने का जिम्मा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी के सचिव जुबैर खान और रायबरेली के इंचार्ज के एल शर्मा को सौंपा है। पार्टी के एक नेता के मुताबिक दोनों को इस बात का पता लगाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

राहुल के मन में किस बात की आशंका?
रायबरेली के कांग्रेस इंचार्ज के एल शर्मा 2009 तक अमेठी को भी देखते थे। लेकिन, उनकी जगह मध्य प्रदेश के एक पार्टी वर्कर चंद्रकांत को लगाया गया था। शर्मा अभी राहुल की मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट को पार्टी की जरूरत के हिसाब से मैनेज करते हैं। जाहिर है कि कांग्रेस के दोनों नेता ये भी पता लगाएंगे कि कहीं पार्टी के अंदर से कहीं किसी ने भीतरघात तो नहीं किया है।

55 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हैं स्मृति
हाल में हुए चुनाव में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। राहुल उसी समय इतने आहत थे कि वोटों की गिनती खत्म होने से पहले ही स्मृति ईरानी को जी की बधाई दे दी थी। 2014 के चुनाव में भी ईरानी ने राहुल को यहां बहुत ही कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन तब राहुल इस सीट से जीतने में कामयाब रहे थे। लेकिन, इसबार राहुल, स्मृति ईरानी की मौजूदगी से इस तरह हिले हुए थे कि बीच चुनाव में ही उन्हें केरल के वायनाड जाने का फैसला करना पड़ा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications