'राहुल गांधी का रिपोर्ट कार्ड जीरो', हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव परिणाम पर पूर्व कांग्रेसी का करारा वार

Haryana and Jammu and Kashmir election results: हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस (INC) 37 पर सिमट कर रह गई है।

वहीं हरियाणा में हार का सामना करने वाली कांग्रेस भले ही फारुख अब्दुल्‍ला की नेशनल कान्‍फ्रेंस के गठबंधन के साथ मिलकर जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार बनाने जा रही है लेकिन वहां पर चुनाव में कांग्रेस खासा कमाल नहीं कर पाई।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर कांग्रेस की पूर्व और भाजपा की वर्तमान नेता राधिका खेडा ने तंज कसते हुए सीधे राहुल गांधी पर प्रहार किया है। दिल्‍ली में भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव परिणाम पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस लोकतंत्र का अपमान कर रही है और ये ही कांग्रेस की नीति है।

radhika

खेड़ा ने कहा विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का यह पहला चुनाव था और परिणाम क्‍या आया? राहुल गांधी का रिपोर्ड कार्ड शून्‍य आया है। जम्‍मू में उनका सफाया हो गया है और कश्‍मीर में भाजपा ने सफल चुनाव करवाकर इतिहास रच दिया है।

राधिका खेड़ा ने हरियाणा में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा हरियाणा में भी भाजपा ने इतिहास रचा है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा डबल इंजन की सकरार बनाने जा रही है।

उन्‍होंने कहा जब सत्‍ता कांग्रेस के हाथ में रहती है तब‍ तक कोई खतरा नहीं लगता लेकिन जैसे ही उनका खोखला नेतृत्‍व हारता है तो लोकतंत्र हार जाता है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि वे लगातार देश के लोकतंत्र का दुरुपयोग करते हैं और देश की जनता का लगातार अपमान करते हैं।

कौन है राधिका खेड़ा

बता दें अप्रैल से जून 2024 के बीच हुए लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। 2020 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में राधिका ने कांग्रेस की टिकट पर जनकपुरी वेस्ट से चुनाव लड़ी थीं। जब राधिका कांग्रेस में भी थी तब सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर मोदी सरकार पर जमकर हमले किया करती थीं और भाजपा में शामिल होने के बाद से राधिका के निशोन पर राहुल गांधी ही नहीं उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी निशाने पर रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+