'राहुल गांधी देश को कमजोर करने के लिए भारत विरोधी व्यापारियों के साथ काम कर रहे हैं?', BJP सांसद का बड़ा आरोप
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विदेशों में किन व्यापारियों के साथ मिलते हैं, क्यों मिलते हैं, इसका एजेंडा क्या है। आखिर राहुल गांधी चाहते क्या हैं।

Ravishankar Prasad on Rahul Gandhi: कांग्रेस से अलग होने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों को लेकर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर गुलाम नबी आजाद के आरोपों को सुनाया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से कुछ नहीं कह रहे, गुलाम नबी आजाद ने जो आरोप लगाए हैं, वहीं सुना रहा हूं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो 'अवांछनीय कारोबारियों' से मिलते हैं। राहुल गांधी किससे मिलते हैं? एजेंडा क्या है? क्या राहुल गांधी देश को कमजोर करने के लिए भारत विरोधी व्यापारियों के साथ काम कर रहे हैं?
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ गुलाम नबी आजाद के बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद हर दिन अपने असली चरित्र दिखा रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी के प्रति अपनी वफादारी भी दिखा रहे हैं। पीएम मोदी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए वह लगातार अपने स्तर को गिरा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व पर उनके घटिया बयान खबरों में बने रहने की उनकी हताशा और उनके असली चरित्र दर्शाते हैं। उनकी जितनी निंदा की जाए कम है।
गुलाम नबी आजाद ने दावा किया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के 'अवांछनीय कारोबारियों' से ताल्लुकात हैं और वह अनेकों उदाहरण देते सकते हैं कि वह विदेशों में भी कहां-कहां जाते हैं और किन 'अवांछनीय कारोबारियों' से मिलते हैं। गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा 'आजाद' का हाल ही में विमोचन हुआ है, जिसको लेकर वह अपनी पुरानी पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। लेकिन, अब उन्होंने एक मलयालम न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में राहुल गांधी और उनके पूरे परिवार की कलई खोलने का दावा किया है।
वहीं, दूसरी तरफ गुलाम नबी आजाद के बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद हर दिन अपने असली चरित्र दिखा रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी के प्रति अपनी वफादारी भी दिखा रहे हैं। पीएम मोदी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए वह लगातार अपने स्तर को गिरा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व पर उनके घटिया बयान खबरों में बने रहने की उनकी हताशा और उनके असली चरित्र दर्शाते हैं। उनकी जितनी निंदा की जाए कम है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का मंहगाई, अडानी मुद्दे को लेकर BJP पर निशाना, दिखाई 2013 की Grocery की रेट लिस्ट

Click it and Unblock the Notifications