राहुल गांधी का मंहगाई, अडानी मुद्दे को लेकर BJP पर निशाना, दिखाई 2013 की Grocery की रेट लिस्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई का सीधा कनेक्शन अडानी ग्रुप से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र का पूरा ध्यान अब अडानी को बचाने में लगा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मंहगाई और अडानी मुद्दे को लेकर मौजूदा केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा समय में आवश्यक वस्तुओं के दामों की तुलना उस वक्त के रेट से की जब यूपीए सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में थी।
यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की अडानी को लेकर रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी अडानी मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्ष 2013 के दौरान ग्रोसरी वस्तुओं की दामों और मौजूदा समय में वस्तुओं के रेट के तुलना की और ये दिखाने का प्रयास कि किया कि कैसे केंद्र सरकार देश में मंहगाई जैसी गंभीर मुद्दे का हल खोजने के बजाय अडानी को बचाने में लगी है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महंगाई कम नहीं हो रही है। इसकी बड़ा कारण सरकार का ध्यान संकट में फंसे अरबपति गौतम अडानी की बचाने पर केंद्रित होना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2013 में यूपीए सरकार के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें जिस स्तर पर थी उससे कई गुना मंहगाई आगे बढ़ चुकी। अपने दावे की पुष्टि कि लिए उन्होंने आवश्यक वस्तुओं क मौजूदा दरों से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर एक चार्ट भी पोस्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications