Happy New Year 2023: राहुल गांधी ने नए साल की दी बधाई, बोले- हर गली, गांव, शहर में खुले मोहब्बत की दुकान

Rahul Gandhi

Happy New Year 2023: पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दे रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक खास संदेश नए वर्ष के मौके पर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके अलग ही अंदाज में नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर भारत जोड़ो यात्रा की वीडियो को शेयर किया है, जिसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीटर करके लिखा, उम्मीद है 2023 में हर हली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहम्मत की दुकान। आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।

बता दें कि पिछले साल सितंबर माह में कन्याकुमार से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। कई राज्यो से होते हुए यह यात्रा दिल्ली पहुंची और अब यूपी होते हुए आगे बढ़ेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुड़े। दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में देशभर में एक बार फिर से लोगों को अपने साथ जोड़ने की कांग्रेस पार्टी की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। पिछले कुछ दशकों में लोगों के साथ जुड़ने की कांग्रेस की शायद यह सबसे बड़ी कोशिश की है। जिस तरह से 2014 के बाद एक के बाद एक चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखा पड़ा है उसके चलते 2024 का चुनाव पार्टी के लिए काफी अहम है।

शनिवार को राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नफर और प्यार एक दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं। लेकिन कई लोग प्यार को फैलाना चाहते हैं, मैं अखिलेश और मायावती जी को जानता हूं वो नफरत नहीं चाहते हैं। रिश्ता तो है। जिस तरह से प्यार और नफरत को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है उससे साफ है कि वह आने वाले दिनो में भी भाजपा, आरएसएस पर हमलावर रहेंगे। वह लगातार रैलियों में, भारत जोड़ो यात्रा में आरएसएस और भाजपा पर हमलावर हैं।

कांग्रेस के कई नेता 2024 में राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के तौर पर देख रहे है। कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता की राजनीति नहीं करते हैं बल्कि वह देश के लोगों की बात करतें हैं जो किसी को भी सत्ता में बैठा सकते हैं। बता दे कि कांग्रेस की ओर से यूपी के कई नेताओं को न्योता भेजा गया था। लेकिन यूपी में अखिलेश और मायावती भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगी। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को भी न्योता भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+