'मेडिटेशन' के लिए विदेश गए राहुल गांधी, बीजेपी बोली- भारत ने विश्व को सिखाया 'ध्यान', तो विदेश क्यों ?
नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लोकर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहने वाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर बीजेपी ने आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि राहुल गांधी मेडिटेशन (अपने आप में विश्राम पाने की प्रक्रिया) के लिए विदेश दौरे पर हैं, हालांकि कांग्रेस नेताओं ने यह नहीं बताया कि वह मेडिटेशन के लिए कहां गये हैं। राहुल गांधी के इस दौरे पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को मेडिटेशन के लिए विदेश जाने की क्या जरूरत थी जबकि भारत मेडिटेशन का विश्वगुरु है।

राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि वह अभी विदेश दौरे पर हैं। अपने मेडिटेशन विजिट के लिए वह समय-समय पर विदेश जाते रहते हैं इसी क्रम में वह देश से बाहर गये हुए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि अगले महीने 1 से 8 नवंबर तक चलने वाले आर्थिक स्थिती पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के 35 प्रेस कांफ्रेस के कार्यक्रम का पूरी योजना राहुल के दिशा निर्देश और मशविरा पर तैयर कर ली गई है। सुरजेवाला ने मीडिया को यह जानकारी नहीं दी है कि राहुल गांधी मेडिटेशन के लिए किस देश में हैं।
यह भी पढ़ें: भाई दूज पर प्रियंका ने राहुल के साथ की क्यूट तस्वीरें की शेयर, लिखा ये खास मैसेज
बीजेपी आईटी सेल ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि भारत की अपनी समृद्ध विरासत है और मेडिटेशन (ध्यान) के लिए भारत को विश्वगुरु माना जाता है, लेकिन राहुल गांधी समय-समय पर इसके लिए विदेश जाते रहते हैं। कांग्रेस जनता में अपना ध्यान क्यों नहीं लगाती, राहुल गांधी बड़े नेता हैं और पार्टी को उनके दौरों को सार्वजनिक करना चाहिए। बता दें, इसी महीने अक्टूबर में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपंन्न हुए है इस दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा में दो और महाराष्ट्र में पांच रैलियों को संबोधित किया। चुनाव से ठीक पहले वह कंबोडिया के दौरे से वापस आये थे।












Click it and Unblock the Notifications