भाई दूज पर प्रियंका ने राहुल के साथ की क्यूट तस्वीरें की शेयर, लिखा ये खास मैसेज
नई दिल्ली। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई दूज के अवसर पर भाई राहुल गांधी को शुभकामनांए दी हैं। इसी के साथ प्रियंका ने राहुल गांधी के साथ फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की ऐसी तस्वीरें हैं जो अब तक जिंदगी का सफर बयां कर रही हैं और कई तस्वीरों में दोनों ही बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने लिखा, 'लव यू राहुल गांधी'।

बेहद क्यूट लग रहे भाई-बहन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ की अपनी नौ तस्वीरें की कोलार्ज शेयर कीं। ये तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं। इनमें कई तस्वीरें बचपन की है। कांग्रेस महासचिव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक में दोनों भाई-बहन अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोद में नजर आ रहे हैं। इसी तरह एक तस्वीर प्रियंका की शादी के समय की और एक तस्वीर माता-पिता के साथ है। इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को बधाई दी।
Tweet कर लिखी यह बात...
इसमें पहली तस्वीर में राहुल और प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की गोद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद की तस्वीर में प्रियंका सोनिया गांधी की गोद में हैं और राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के पास ही खड़े हैं। वह प्रियंका को दुलार कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नन्ही प्रियंका राहुल की गोद में हंस रही हैं। इसमें प्रियंका गांधी की शादी की भी तस्वीर है जिसमें राहुल गांधी पगड़ी बांधे साथ में खड़े हैं।
चुनावों के दौरान यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी
कोलाज की आखिरी तस्वीर 2019 लोकसभा चुनाव के समय की है। जब दोनों एक कानपुर के हेलीपैड पर अपने-अपने हेलीकॉप्टर से उतरे और गर्मजोशी से मिले। चुनावों के दौरान यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। बता दें कि चुनाव के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं। जो काफी चर्चा में रही थी।












Click it and Unblock the Notifications