राहुल गांधी ने EVM को दी क्लीन चिट? ममता को ठहराया जिम्‍मेदार, बंगाल में बन रही BJP सरकार! Video Viral

Rahul Gandhi Video Viral: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 23 अप्रैल को बंपर वोटिंग हुई। 91.35 फीसदी वोटिंग के साथ पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। हालांकि बंगाल में अभी दूसरे चरण की वोटिंग बाकी है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्‍वीकार कर लिया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के कारण वहां भाजपा की सरकार बन रही है!

अब तक लोकसभा से लेकर विभिन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी ने इस बार अलग रुख अपनाया है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार किया है कि राज्य में मौजूदा सरकार की कमजोरियों ने विपक्ष, खासकर भाजपा, को मजबूत होने का अवसर दिया है।

Rahul Gandhi Video Viral

दरअसल, 23 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी ने सीधे ममता बनर्जी सरकार की नाकामियों को बीजेपी के बंगाल में उदय के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

राहुल गांधी बोले- ममता बनर्जी की सरकार "साफ-सुथरी" होती तो..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ममता बनर्जी की सरकार "साफ-सुथरी" होती और राज्य में ध्रुवीकरण न बढ़ाया गया होता, तो बीजेपी को बंगाल में पैर जमाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राज्य की मौजूदा स्थिति ने ही भाजपा के विस्तार का रास्ता तैयार किया है।" इसके साथ ही बंगाल में वोटिंग के दौरान राहुल गांधी ने इस चुनाव को सीधी वैचारिक लड़ाई बताते हुए दावा किया कि भाजपा को हराने की क्षमता सिर्फ कांग्रेस के पास है।

"राहुल गांधी ने भी माना बंगाल में बन रही भाजपा सरकार"

राहुल गांधी के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत हथियार बना लिया। पार्टी की बंगाल इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर कर तंज कसते हुए लिखा," राहुल गांधी भाजपा की सेंचुरी की तैयारी...? अब तो राहुल ने भी मान लिया है कि बंगाल से TMC जा रही है, और भाजपा आ रही है। राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी अहम है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस, दोनों 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं।

ममता बाेलीं- मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं...

वहीं पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, "मुझे किसी पद या कुर्सी में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं केवल यह चाहती हूं कि बीजेपी किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस न आए। मुझे खुशी होगी अगर INDIA गठबंधन सरकार बनाता है।"

Bengal Election: बंगाल में 91% रिकॉर्ड मतदान TMC या BJP किसके पक्ष में? बंपर वोटिंग के मायने, चुनावी गणित
Bengal Election: बंगाल में 91% रिकॉर्ड मतदान TMC या BJP किसके पक्ष में? बंपर वोटिंग के मायने, चुनावी गणित
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+