राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- शमशान और कब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश में कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना के नए मामले दर्ज हो रहे हैं। तीन-चार दिनों से रोजाना 2 लाख से ऊपर नए केस मिले रहे है, जो अपने आप में देश में बेकाबू हो रहे कोरोना की जीती जागती तस्वीर हैं। आलम ये है कि अस्पताल से लेकर श्मशान तक सब जगह भीड़ दिखाई दे रहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पीएम मोदी पर लगातार आक्रामक हो रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने देश में कोरोना से हो रही मौतों पर पीएम मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला है।

Recommended Video
सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि शमशान और कब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के पिछले यूपी विधानसभा के दौरान दिए 'शमशान और कब्रिस्तान' वाले बयान के सहारे पीएम मोदी पर बड़ा तंज कसा हैं। बता दें कि देश में रोजाना कोरोना से मौतौं का आंकड़ा बढ़ रहा है। 1 हजार से ऊपर लोग प्रतिदिन दम तोड़ रहे हैं।
इससे पहले पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने बंगाल की एक चुनावी रैली के दौरान कोरोना को लेकर गंभीर ना होने का आरोप लगाते हुए महामारी से लड़ने की तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे। शुक्रवार को भी राहुल ने मोदी सरकार की कोरोना नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार की पहली स्टेज है तुगलकी लॉकडाउन लगाओ। फिर दूसरी स्टेज में घंटी बजाओ और तीसरा प्रभु के गुण गाओ। इससे पहले भी राहुल गांधी ने देश में सभी वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन देने का मुद्दा उठाया था। राहुल ने कहा था कि देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन मिलनी चाहिए। हर इंसान को जीवन का हक हैं।












Click it and Unblock the Notifications