राहुल गांधीः GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स

नई दिल्ली: अनलॉक की प्रक्रिया के साथ देश में आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर आ रही हैं। इस बीच जीडीपी के आंकड़ों ने बड़ा झटका दिया है, जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की पहली जीडीपी की वृद्धि दर -23 है। केंद्र सरकार और बीजेपी इसे एक्ट ऑफ गॉड यानी कोरोना का कहर बता रही है, तो वहीं कांग्रेस पीएम मोदी की नीतियों पर जमकर हमला बोल रही है। अब राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

      Rahu Gandhi का Modi Government पर हमला, कहा- GST मतलब आर्थिक सर्वनाश | वनइंडिया हिंदी
      Rahul Gandhi

      अपने वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी यूपीए सरकार का आइडिया था। इसका मकसद एक टैक्स, कम से कम टैक्स और साधारण टैक्स था, जबकि एनडीए सरकार का जीएसटी एकदम अलग है, क्योंकि अब चार अलग-अलग टैक्स हैं। इसके अलावा ये समझने में भी काफी मुश्किल है। राहुल गांधी ने कहा कि ये जीएसटी में चार अलग-अलग स्लैब क्यों है, ताकी जिसकी पहुंच हो वो कम जीएसटी वाले में आ जाए। इसके अलावा जिसकी पहुंच ना हो वो जीएसटी के बारे में कुछ ना कर पाए।

      15-30 उद्योगपतियों के पास कंट्रोल
      उन्होंने कहा कि जीएसटी तक पहुंच हिंदुस्तान के 15-20 उद्योगपतियों की है। जिस टैक्स का कानून वो बदलना चाहते हैं, जीएसटी स्लैब में करवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज जीएसटी का नतीजा ये है कि केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी का पैसा ही नहीं दे रही, जिस वजह से राज्य सरकारें भी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही हैं। वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)। इससे बहुत कुछ बर्बाद हुआ जैसे- लाखों छोटे व्यापार, करोड़ों नौकरियां और युवाओं का भविष्य और राज्यों की आर्थिक स्थिति। उन्होंने जीएसटी को आर्थिक सर्वनाश बताया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+