'आप' को मिल रहे समर्थन से घबराए राहुल 19 फरवरी को अमेठी को देंगे सौगात
लखनऊ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष बुधवार को अपने एक दिवसीय अमेठी यात्रा के दौरान सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की दो शाखाओं (मोहनगंज और तिलोई) का उद्घाटन करेंगे। id="toptextpromo">सिंह
के मुताबिक, दोपहर बाद राहुल गौरीगंज में एफएम रेडियो केंद्र का शिलान्यास और आखिर में टिकरिया कस्बे में रेल नीर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। राहुल शाम को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल इस दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ गांवों का औचक भ्रमण भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि राहुल को गत 11 जनवरी को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि इससे पूर्व आम आदमी पार्टी ने अमेठी में ‘झाड़ू संदेश यात्रा' निकाली थी, जिसमें आप के अमेठी से उम्मीदवार कुमार विश्वास ने शिरकत की थी। इस यात्रा को और कुमार विश्वास की रैली को मिले जन समर्थन से कांग्रेस खेमे में खासा घबराहट का माहौल देखने को मिला है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आप पार्टी की सक्रियता और पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन को टक्कर देने के लिए कांग्रेस सक्रिय हो गई है।











Click it and Unblock the Notifications