राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, अप्रैल 20: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी लोगों को राहुल ने खुद ट्वीट कर दी है। इधर, राहुल की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद देशभर से उनके स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरी एहतियात बरतने और सभी कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।

Rahul Gandhi Tests Positive for Covid-19, PM Modi Wishes Him Speedy Recovery
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Rahul Gandhi भी महामारी की चपेट में, ट्वीट कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ''मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ''हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ''राहुल गांधी के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला। बहुत चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, '' कामना करता हूं कि राहुल गांधी जी कोविड से शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ हों। राहुल गांधी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता डॉ मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए थे। वे एम्स में भर्ती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+