'मसीह सिर्फ मोहरा, पीछे मोदी का चेहरा', मेयर मामले पर SC के फैसले पर राहुल गांधी

Chandigarh Mayor Election Matter: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। चुनावों में हुई गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार को जीता हुआ घोषित किया है।

इसी के साथ सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें 30 जनवरी को भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर को चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया गया था।

rahul gandhi

राहुल का बीजेपी पर हमला

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हमलवार हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ 'मोहरा' है, पीछे मोदी का 'चेहरा' है।"

सौरभ भारद्वाज ने साधा निशाना

वहीं दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, दुनिया की सबसे नौजवान पार्टी के साथ बेइमानी करती हुई पकड़ी गई। आज आम आदमी पार्टी की चिंता ये है कि इस देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? जब कैमरे के सामने केंद्र सरकार जैसी बड़ी पार्टी बेइमानी पर उतर आएगी तो जहां कैमरा नहीं है वहां इस केंद्र सरकार पर कैसे भरोसा किया जाए?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप उन सभी जगहों पर केंद्र सरकार पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को बेनकाब कर दिया है। केंद्र सरकार के सर्वोच्च वकील ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पीठासीन अधिकारी का प्रतिनिधित्व किया।

सचिन पायलट का बयान

इसी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे आश्चर्य है कि चंडीगढ़ में चुनाव कैसे हुए कि सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। मुझे लगता है कि यह घटना चुनाव आयोग के भविष्य के कार्यों के लिए एक उदाहरण होनी चाहिए।"

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

वही चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। आज हमने देख लिया कि सच की जीत होती है। हमारे साथी बहुत हताश थे कि इतनी मेहनत करने के बाद भी ये हुआ। आज का दिन चंडीगढ़ के इतिहास के लिए ऐतिहासिक है। कुलदीप कुमार टीटा मेयर होंगे। ये उन लोगों के लिए सबक है जो लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं।"

मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भाजपा एक-एक करके हमारी सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को तबाह कर रही है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। मैं AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए इतनी कठिनाईयों के बाद भी ये लड़ाई जारी रखी। देश के सामने शीशे की तरह साफ हो गया है कि भाजपा से देश को खतरा है।"

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश सचिव सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा, "ये सबके सामने स्पष्ट था कि भाजपा ने वोट चुराए और अनिल मसीह ने वोटों को बदला। आज सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी और जिन 8 वोटों को अमान्य बताया जा रहा था उसे गिनने को कहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+