किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- खेत और देश की रक्षा में आज भी खरे हैं किसान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

नई दिल्ली, 9 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

Rahul Gandhi

ट्वीट कर उन्होंने कहा-

खेत-देश की रक्षा में
तिल-तिल मरे हैं किसान
पर ना डरे हैं किसान

आज भी खरे हैं किसान।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने किसान आंदोलन दौरान अब तक 500 किसानों की मौत होने का भी दावा किया। राहुल ने दावा किया कि किसान विरोध प्रदर्शन में अब तक 500 किसानों की जान जा चुकी है।

6 महीनों से जारी किसान आंदोलन
बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों के निरस्तीकरण की मांग के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस 1 लाख से कम, 24 घंटों में मिले 92596 नए मरीज

कृषि कानूनों के निरस्त होने तक जारी रहेगा आंदोलन
किसान संगठनों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, केंद्र सरकार कृषि कानूनों के मुद्दे पर अपने कदम वापस लेती दिखाई नहीं दे रही है।

ममता बनर्जी से मिलेंगे राकेश टिकैत
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को और धार देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+