VIDEO: राहुल गांधी ने वायनाड में बच्ची से की मुलाकात, चॉकलेट दी और Selfie भी ली

नई दिल्ली, 03 जुलाई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने समर्थकों से मिले और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्‍ची ने राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंची और उनकी कार में सवार हो गई। राहुल ने बच्ची का नाम पूछा और उसे चॉकलेट भी दी। यही नहीं, राहुल ने बच्ची के साथ सेल्फी भी ली। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल की बच्‍ची से मुलाकात का 22 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है। कैप्‍शन में लिखा, "फर्जी स्क्रिप्टेड प्रोपेगेंडा के माहौल में ऐसे दयालुता और करुणा के क्षणों की देश को जरूरत है।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi वायनाड में बच्ची से मिले, चॉकलेट दी और साथ में ली Selfie | वनइंडिया हिंदी |*News
    राहुल ने पूछा बच्ची से उसका नाम, ली सेल्फी

    राहुल ने पूछा बच्ची से उसका नाम, ली सेल्फी

    बच्ची से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उससे पूछा, "तुम्हारा नाम क्या है, क्या तुम मेरे साथ चलोगी?" इस बीच कई लोग उनके साथ तस्‍वीरें क्लिक करते रहे। राहुल ने बच्‍ची को चॉकलेट की दी और बच्‍ची के जाने से पहले उसके साथ सेल्फी भी ली।

    राहुल गांधी ने बच्ची को चॉकलेट भी दी

    राहुल गांधी ने बच्ची को चॉकलेट भी दी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रैली के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी के पास कुछ लोग नजर आते हैं। इस भीड़ में राहुल गांधी को देखने के लिए एक बच्ची भी शामिल रहती है। राहुल गांधी उस बच्ची से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पूछा तुम्हारा नाम क्या है, क्या तुम मेरे साथ आ रहे हो। इसके तुरंत बाद वह बच्ची राहुल गांधी की कार में सवार हो जाती है। राहुल उस बच्ची को अपनी गोद में बैठा लेते हैं। राहुल गांधी बच्ची को चॉकलेट देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी खुद फोन लेकर उस बच्ची के साथ सेल्फी लेते हैं।

    राहुल ने घायल शख्स को पहुंचाया था अस्पताल

    राहुल ने घायल शख्स को पहुंचाया था अस्पताल

    राहुल गांधी ने केरल में ही घायल को देखकर अपना काफिला रोक दिया था। इस दौरान वे खुद गाड़ी से उतरे और काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में राहुल गांधी खुद घायल के लिए स्ट्रेचर पकड़े नजर आए। राहुल गांधी के इस वीडियो को कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+