भारत बंद: राहुल गांधी बोले- 'किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन सरकार को ये नहीं पसंद'

भारत बंद: राहुल गांधी बोले- 'किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन सरकार को ये नहीं पसंद'

नई दिल्ली, 27 सितंबर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ''किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।'' तीन कृषि का कानूनों के विरोध में पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 किसान संगठन आज भारत बंद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं।

Recommended Video

    Bharat Bandh: Farm Laws के खिलाफ भारत बंद, Rahul Gandhi ने कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। प्रियंका गांधी ने सोमवार (27 सितंबर) को ट्वीट किया, ''खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है। पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। नरेंद्र मोदी काले कानून वापस लो।''

    किसानों के भारत बंद को देखते हुए आज हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 10 घंटे के भारत बंद (सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक) के दौरान सोमवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली और हरियाणा में पुलिस ने भारत बंद के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    दिल्ली-एनसीआर (नोएडा और गाजियाबाद) में कई जगहों पर किसानों ने सड़के जाम कर दी हैं। भारत बंद के ऐलान के चलते नोएडा के डीएनडी में भीषड़ जाम लग गया है। वहीं दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियां का लंबा जाम देखा गया। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर भी प्रदर्शनकारी विरोध में धरना दे रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गश्त तेज कर दी गई है, अतिरिक्त कर्मियों को चौकियों पर तैनात किया गया है, खासकर गांवों के माध्यम से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर, सीमावर्ती क्षेत्रों के पास और दिल्ली में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है।

    पंजाब में किसानों ने कई स्थानों पर चंडीगढ़-बठिंडा सड़क को अवरुद्ध कर दिया और उनमें से कुछ ने पटियाला और नाभा में राजपुरा, बहादुरगढ़ टोल प्लाजा, दक्षिणी बाईपास और रेलवे ट्रैक पर धरना दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+