पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राहुल गांधी ने शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली में डीजल पेट्रोल से ज्यादा महंगा हो गया था। जिस वजह से कांग्रेस ने भी तेल कीमतों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने Speak Up Against Fuel Hike नाम से एक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत कांग्रेस ने लोगों से जनता की आवाज वीडियो के जरिए सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

rahul

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अभियान का एक वीडियो जारी किया। 1.04 मिनट के इस वीडियो में जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत लोगों को तेल की कीमतों से परेशान जनता का वीडियो बनाना है और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना है। कांग्रेस के मुताबिक कोरोना महामारी और चीन संकट के बीच सरकार ने जनता को अकेले छोड़ दिया है। इसके अलावा 21 दिन लगातार तेल की कीमतों को बढ़ा कर सरकार ने लूट मचा रखी है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। बड़ी मुश्किल से उनकी सैलरी आ रही है। ऐसे में मोदी सरकार जख्मों पर मरहम लगाने के बजाए उस पर नमक रगड़ रही है।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike: Sonia Gandhi का Modi सरकार पर वार | Fuel Hike Campaign | वनइंडिया हिंदी

    सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
    2014 के पहले तेल की कीमतें बढ़ने पर बीजेपी कार्यकर्ता बैलगाड़ी और साइकिल लेकर प्रदर्शन करते थे। अब जब मोदी सरकार में तेल की कीमतें बढ़ीं, तो प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी और साइकिल का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को देशभर में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+