कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता पर बोले राहुल गांधी, कहा-'आरोपियों को बचाने की कोशिश'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर पर हुए क्रूर हमले पर चिंता को लेकर है। उन्होंने महिला डॉक्टरों के सामने आने वाली सुरक्षा समस्याओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मेडिकल कॉलेजों में ऐसी घटनाएं होती हैं तो माता-पिता कैसे आत्मविश्वास के साथ अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं।
कोलकाता की इस जघन्य अपराध से पूरा देश आक्रोशित है और इसकी सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई हैं।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताते हुए एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। जिस तरह से उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परतें खुल रही हैं। उससे डॉक्टर समुदाय और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

राहुल गांधी ने निर्भया, उन्नाव और कठुआ जैसी पिछली घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना हमें शैक्षणिक संस्थानों में डॉक्टरों की सुरक्षा पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करती है। उन्होंने सवाल किया कि निर्भया मामले के बाद बनाए गए सख्त कानून ऐसे अपराधों को रोकने में विफल क्यों रहे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और वर्गों से हाथरस से लेकर उन्नाव, कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ गंभीर चर्चा करते हुए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि समाज के लिए एक मिसाल कायम हो।
इस घटना को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि ममता बनर्जी सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि टीएमसी नेताओं का कहना है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर चिंता जताई है।
कोलकाता में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है। वह ममता बनर्जी की राजनीति के कारण है। घटना के तथ्यों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। मैं अपील करना चाहता हूं कि असली आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
आपको बता दें कि देशभर के डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। जिससे दिल्ली एम्स समेत कई अस्पतालों में कामकाज बाधित हुआ। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि जब तक चिकित्साकर्मियों को हमलों से बचाने के लिए केंद्रीय कानून लागू नहीं हो जाता। तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। न्याय और सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर डॉक्टरों द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय चिकित्सा संघ की टीम ने पीड़िता के घर का दौरा किया है।
-
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications