तमिलनाडु में राहुल गांधी के अनुवादक ने मोदी को बनाया 'तमिल का दुश्मन', सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है, जहां वो द्रमुक के साथ गठबंधन में लड़ रही है। बीते हफ्ते राहुल ने तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में रैलियां कीं। राहुल गांधी यहां नागरकोइल में रैली के दौरान अंग्रेजी में बोले और कांग्रेस के पूर्व सांसद केवी थंगकाबलू ने भाषण का तमिल में तर्जुमा किया। इस दौरान केवी कई बार कुछ ऐसा कर गए कि भाषण का मतलब ही बदल गया।

राहुल के भाषण का मतलब ही बदल डाला
केवी थंगकाबलू ने राहुल गांधी के भाषण का अंग्रेजी से तमिल में अनुवाद करते हुए कई बार उसका मतलब ही बदल डाला। राहुल गांधी ने जब करुणानिधि की बात करते हुए कहा, 'मैं कई बार करुणानिधि से मिला और मुझे खुशी है कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिला।' इस पर ट्रांसलेटर केवी ने कहा, 'करुणानिधि ने तमिल भाषा का विकास किया और तमिलनाडु के लोगों के लिए काम किया। तमिलनाडु के विकास के साथ करुणानिधि जुड़े हुए हैं।'
'नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दुश्मन'
राहुल गांधी ने कहा, 'ये वजह है कि क्यों हम तमिलनाडु के लोगों को प्यार करते हैं।' अनुवादक ने कहा, 'ये वजह है कि हम क्यों लड़ रहे हैं। हमें सही समय पर अपनी ताकत दिखानी चाहिए।
राहुल ने कहा, 'और ये वजह है कि हम तमिलनाडु के लोगों की इज्जत करते हैं' अनुवादक ने कहा, 'नरेद्र मोदी तमिलनाडु के लोगों का दुश्मन है।'
अंबानी पर भी कर दी गड़बड़
राहुल गांधी के भाषण का अनुवाद कर रहे पूर्व सांसद ने लगातार उनके भाषण का मतलब बदला। एक जगह जब राहुल ने राफेल की बात करते हुए कहा कि अनिल अंबानी की कंपनी ने कभी जिंदगी में एयरक्राफ्ट नहीं बनाया तो उनके ट्रांसलेटर ने जनता से तमिल में कहा, अनिल अबानी ने कभी सच नहीं बोला। ट्विटर पर लगातार इस पर मजाक हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications