राजनीति में गुस्से और घमंड की कोई जगह नहीं: राहुल

राहुल ने महिलाओं पर फोकस करते हुए कहा कि राजनीति का मतलब दर्द देखना होता है। राहुल ने कहा कि अपने घमंड को दबाकर दूसरों के दर्द को देखना होता है। राहुल ने कहा कि राजनीति में गुस्से और घमंड की कोई जगह नहीं हैं। राहुल ने कहा कि 10 साल में मैंने यहीं सीखा है कि घमंड को दूर रखना होगा। राहुल ने उत्तराखंड की आपदा में सेना के काम की तारिफ करते हुए कहा कि सेना ने उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मेहनत की।
राहुल ने कहा कि महिलाओं को ताकत देने से ही भारत सुपरपावर बनेगा। उत्तराखंड के पिछले साल आई तबाही का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मैंने लोगों के दर्द को करीब से देखा। सेना के काम के बहाने राहुल ने सेना में वन रैंक, वन पेंशन' की बात पर जोर देते हुए सरकार के काम की तारिफ की। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुे राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने महिलाओं के दर्द को पहचाना और आपको 12 सिलेंडर दिए।
मोदी पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी के लोगों ने कंप्यूटर की खिलाफत की, लेकिन अब खुद उसका श्रेय लेना चाहते है। मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि गुजरात का विकास उन्होंने किया है, लेकिन गुजरात का विकास महिलाओं, आदिवासियों और वहां के लोगों की वजह से हुआ है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने बीजेपी को घरते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आरटीआई लेकर आई, लेकिन गुजरात सरकार ने उसे हाईकोर्ट के दबाव के बावजूद लागू नहीं किया। मोदी का नाम लिए बिना ही राहुल ने कहा कि गुजरात में सिर्फ एक आदमी है जो लोकयुक्त से ऊपर है।गरीबों के पैर के नीचे हमने फर्श तैयार किया है। यह फर्श क्या है, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार। 10 साल में 14 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से बाहर आए।
प्रस्तुत है रैली स्थल से लाइव वीडियो
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/OiUWa2nHDAY" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications