राहुल गांधी ने कहा चाय वाले का सम्मान कीजिये उल्लू बनाने वाले का नहीं

Rahul Gandhi
बारडोली। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में पहुंचे तो कांग्रेसियों का मनोबल कई गुना बढ़ गया। बारडोली में एक रैली को संबोध‍ित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर वार किये।

राहुल गांधी ने कहा- गुजरात सरदार पटेल और महात्मा गांधी की भूमि है। यहां के लोग आज पटेल की मूर्ति बनाने पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उनके नेता (मोदी की ओर इशारा) ने सरदार पटेल का इतिहास कभी नहीं पढ़ा। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। आरएसएस की विचारधारा एक जहरीली विचारधारा है। मैं आपसे पूछा चाहूंगा कि गांधी जी को किस विचारधारा ने मारा। इनकी विचारधारा ने मारा। हमारे दिल में सरदार पटेल हैं, हमारे दिल में गांधी जी हैं, उनके विचार हैं। हमने हमेशा कहा है कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं है, कांग्रेस एक सोच है।

भाजपा पूरे देश में जाती है और भ्रष्टाचार की बात करती है। इनको गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है। कांग्रेस ने आरटीआई दिया, पूरे देश में लागू हुआ। 10 कमिश्नर होने चाहिये, यहां कितने हैं एक। लोकपाल बिल किसने पास कराया, कांग्रेस ने पास कराया। यहां लोकायुक्त है, उसको रोकने की कोश‍िश की गई। 40 करोड़ रुपए सरकार ने बर्बाद किये।

किसान कर रहे हैं आत्महत्या

किसानों की बात करें, करोड़ों रुपए का कर्ज कांग्रेस ने माफ किया। यहां क्या होता है, 6000 किसानों ने आत्महत्या की। किसान आकर बताते हैं कि हमें गुजरात से निकाला जा रहा है। 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हमने माफ किया, यहां 170 हजार करोड़ का कर्ज किसानों पर है।

गुजरात कैसे चमक रहा है, अमीरों की सरकार चल रही है, जहाज उड़ रहे हैं, किसान मर रहा है, गरीब भूखा है। 11 रुपए की गरीबी रेखा तय करते हैं ये लोग। श‍िक्षा की बात होती है, तो यहां पर 13 हजार सरकारी स्कूल गुजरात में बंद हुए। यहां के स्कूल बंद हुए किसी ने एक शब्द नहीं कहा।

हमने आपको आरटीआई दिया, मनरेगा दिया, भोजन का अध‍िकार दिया। हमारी सोच है कि जब तक हम आपको शक्त‍ि प्रदान नहीं करेंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। यहां पर एक आदमी को शक्त‍ि दी जाती है। विधानसभा दस पंद्रह दिन चलती है और बंद हो जाती है। यहां चुने हुए लोगों की सरकार चलती है। किसान की लड़ाई हमारी लड़ाई है। गुजरात में गरीबों की सरकार नहीं है, कमजोर लोगों की सरकार नहीं है, आपकी आवाज यहां किसी को नहीं सुनायी देती है।

गुजरात में अगर विकास है, प्रगति है, तो गुजरात की जनता के पसीने से प्रगति आयी है। यहां एक व्यक्त‍ि ने विकास नहीं किया है। गुजरात की जनता ने काम किया, और वे पूरा क्रेडिट ले जाते हैं। यहां गरीबों की सरकार की जरूरत है, आम आदमी की सरकार की जरूरत है।

मैंने कई बार सुना कि जो चाय बनाते हैं वो खास होते हैं। पूरा हिन्दुस्तान चाय वाले की इज्जत करनी है, किसान की इज्जत करनी है, मजदूर की इज्जत करनी है। मगर जो उल्लू बनाता है, उसकी इज्जत नहीं करनी है।

देखें वीडियो-

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/jMM-H_BBar0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+