राहुल ने उठाया पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने पर सवाल, बोले- ये तो दाम कम करने का समय

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के फैसले को गलत कहा है। उन्होंने कहा है कि महामारी के चलते लोग पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे में ये फैसला बिल्कुल अस्वीकार्य है, इसे वापस लिया जाना चाहिए। राहुल ने बुधवार दोपहर ट्वीट कर ये बात कही है।

राहुल का ट्वीट

राहुल का ट्वीट

अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा, कोरोनावायरस से जारी लड़ाई हमारे करोड़ों भाइयों और बहनों के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाई का कारण बन रही है। इस समय, कीमतें कम करने के बजाय, पेट्रोल और डीजल पर 10-13 रुपए प्रति लीटर कर बढ़ाने का सरकार का निर्णय अनुचित है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।

चिदंबरम, प्रियंका ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भी इसको लेकर सवाल किया है। चिदंबरम ने कहा है, नया या उच्च कर परिवारों को कंगाल कर देगा। जब आर्थिक गतिविधि रुकी हुई हों तो सरकारों को अपने घाटे को पूरा करने के लिए उधार लेना चाहिए, न कि उच्च कर का बोझ देना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है, कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट का फायदा जनता को मिलना चाहिए लेकिन भाजपा सरकार बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को मिलने वाला सारा फायदा अपने सूटकेस में भर लेती है। गिरावट का फायदा जनता को मिल नहीं रहा है और जो पैसा इकट्ठा हो रहा है उससे भी मजदूरों की, मध्यम वर्ग की, किसानों की और उद्योगों की मदद हो नहीं रही है। आखिर सरकार पैसा इकट्ठा किसके लिए कर रही है?

क्या है सरकार का फैसला

क्या है सरकार का फैसला

केंद्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के कारण कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हुई हैं लेकिन भारत सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। इस पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+