असम के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को पाकिस्तान में करनी चाहिए 'भारत जोड़ो यात्रा'

नई दिल्ली, सितंबर 06। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान में जाकर करनी चाहिए, क्योंकि भारत एकजुट है, उसके कभी टुकड़े नहीं हुए।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra पर असम के CM Himanta Biswa Sarma का तंज | Rahul gandhi |वनइंडिया हिंदी | *News
    Assam cm target Rahul gandhi

    क्या कहा है हिमंत बिस्वा सरमा ने?

    कांग्रेस के पूर्व नेता और वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, "1947 में कांग्रेस के अंडर में भारत का विभाजन हुआ था। अब कांग्रेस को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, क्योंकि भारत में तो सब एकजुट हैं।

    कल से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    आपको बता दें कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' कल से शुरू होने वाली है। इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दक्षिण में कन्याकुमारी से करेंगे। वहां से यह यात्रा शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। यह एक पदयात्रा होगी, जो देशभर से होकर गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी में इस यात्रा को लेकर काफी समय से तैयारी चल रही है। राहुल गांधी कल इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

    पांच महीने तक चलेगी कांग्रेस की यह यात्रा

    आपको बता दें कि इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पांच महीने तक सभी राज्यों में पैदर मार्च करेंगे। इन पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। इस पूरी यात्रा की कुल दूरी 3500 किलोमीटर के करीब होगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ेगी और आखिरी में जम्मू और श्रीनगर में जाकर यात्रा खत्म होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+