ब्लैक फंगस के खिलाफ तैयारियों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछे 3 सवाल
नई दिल्ली। देश पहले से ही कोरोना की वैश्विक महामारी से लड़ रहा है, इस महामारी से लाखों लोगो की जान जा चुकी है जबकि करोड़ो लोग संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बाद देश ब्लैक फंगस की नई समस्या से जूझ रहा है। इस बीच कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने इस फंगस के खिलाफ सरकार की तैयारियों को लेकर तीखे सवाल किए हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से तीन सीधे सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा ब्लैक फंगस महामारी के बारे में केंद्र सरकार से पूछा, Amphotericin B दवाई की कमी के लिए क्या किया जा रहा है? मरीज को ये दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है और इलाज देने की बजाए मोदी सरकार जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है।

Recommended Video
बता दें कि राहुल गांधी लगातार महामारी में सरकार की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जीरो वैक्सीन नीति पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि यह नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की शून्य टीका नीति भारत माता के सीने पर खंजर का काम कर रही है और यह दुखद सच है। जिस तरह से देश में महामारी काल में बेरोजगारी अपने चरम पर है उसको लेकर भी राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा था।
राहुल गांधी ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार की वजह से देश में कोरोना की दूसरी लहर आई, जब देश को कोरोना की वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत थी को वैक्सीन को दूसरे देशों में भेजा जा रहा था। वहीं दूसरे विकसित देश उस समय वैक्सीन का भंडारण कर रहे थे। गौर करने वाली बात है कि ब्लैक फंगस से कर्नाटक में रविवार को 1250 नए मामले सामने आए थे। जिससे हड़कंप मच गया था। प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक मामलों में भी दूसरे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications