राहुल गांधी ने शेयर किया कोरोना ग्राफ, पूछा- क्या भारत अच्छी स्थिति में है?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार को फिर से निशाने पर लिया है। कोरोना के हर रोज बढ़ते केस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चार्ट शेयर करते हुए सवाल पूछा कि, क्या कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत सही पोजिशन में है? बता दें कि राहुल गांधी लगातार कोरोना मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

rahul gandhi shared corona graph, asks India at good position in COVID 19 battle?

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से तुलना करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है? राहुल ने जो ग्राफ शेयर किया उसमें दक्षिण कोरिया, अमेरिका, भारत और न्यूजीलैंड में साप्ताहिक आधार पर एवरेज डेली केसों का जिक्र है।

इस चार्ट में भारत का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। भारत से अधिक संक्रमण की रफ्तार अमेरिका में है, लेकिन साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड में स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 28,701 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई। पिछले 24 घंटे में 500 और लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,174 हो गई है।

भारत इस समय दुनिया का तीसरा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश हैं। विरोधी पार्टियां इसको लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रही है। बता दें कि, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की कामयाब लड़ाई की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। ऐसे में राहुल गांधी की ये ट्वीट उनके बयान का काउंटर अटैक माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+