'मोदी राज में 'रेल का सफर' सजा', टॉयलेट में यात्रा कर रहे पैसेंजर की Video शेयर कर राहुल गांधी ने कसा तंज

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल से वोटिंग शुरू होने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Rahul Gandhi

इस वीडियो में एक शख्स टॉयलेट में बैठा हुआ दिख रहा है। वहीं कोच के अंदर भी काफी भीड़ दिख रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''नरेंद्र मोदी के राज में 'रेल का सफर' सजा बन गया है! आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ 'एलीट ट्रेनों' का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।''

राहुल गांधी ने लिखा, ''लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है।''

राहुल गांधी ने आखिर में कहा, ''मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर 'अयोग्य' साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके। आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा।''

उसके पहले राहुल गांधी ने अपने किए एक ट्वीट में लिखा था, 'नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं! जहां पूरा करप्शन साइंस विषय के तहत 'चंदे का धंधा' समेत हर एक चैप्टर वह खुद डिटेल में पढ़ा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस 'क्रैश कोर्स' को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+