गोवा में डीके शिवकुमार, तो उत्तराखंड में हुड्डा और बघेल... नतीजों से ठीक पहले राहुल ने भेजी स्पेशल टीम

नई दिल्ली, 09 मार्च। पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इन सभी पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में चुनाव नतीजे आने से पहले कांग्रेस अपने भावी विधायकों को इन राज्यों में बचाने की कवायद में जुट गई है। पार्टी इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद अगर पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो विधायकों की खरीद-फरोख्त ना हो इसी के चलते राहुल गांधी ने इन राज्यों में शीर्ष नेताओं को प्रतिनिधि के तौर पर भेजा है ताकि वह स्थिति को नियंत्रित करते हुए कांग्रेस पार्टी के हितों को सुरक्षित करेंगे।

rahul

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के घोषित होने के बाद के हालात पर नजर रखने के लिए शीर्ष नेताओं को इन राज्यों में भेजा है। मणिपुर में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, डीएस सिंह देव, विंसेट पाला को भेजा है। जबकि पंजाब के हालात पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ नेता अजय माकन को भेजा गया है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो पार्टी की ओर से भूपेश बघेल और दीपेंद्र सिंह हूडा को भेजा गया है। जबकि गोवा में कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस को भी इस बात का एहसास है कि पार्टी प्रदेश में कुछ खास नहीं हासिल कर सकती है लिहाजा यहां किसी भी नेता को नहीं भेजा गया है।

दरअसल गोवा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में थी। प्रदेश में पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आई लेकिन बावजूद इसके काग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार नहीं बना सकी। गोवा में 2017 में कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटों में से 21 सीटे हासिल करने वाली पार्टी सरकार का गठन कर सकती है। लेकिन सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेश में सरकार नहीं बना सकी जबकि भाजपा ने अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार का गठन किया। ऐसे ही हालात से बचने के लिए कांग्रेस ने इस बार पहले से ही शीर्ष नेताओं को अलग-अलग राज्यों में भेज दिया है ताकि चुनाव के नतीजे आने के बाद इस तरह की स्थिति को संभाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+