राजस्थान: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, राहुल ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। टिकट ना मिलने कई नेता खुलकर बगावत कर रहे हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे से इसकी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सहप्रभारी सचिवों से भी ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है। चुनाव बेहद नजदीक हैं, ऐसे में पार्टी आलाकमान नहीं चाहता है कि नेताओं का आपसी मनमुटाव या बागियों के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़े।

टिकट ना मिलने पर अंसतोष
राजस्थान में कांग्रेस दो सीनियर नेताओं के बीच खींचतान से पहले ही जूझ रही है। अब उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बागियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जयपुर की पूर्व मेयर किशनपोल से टिकट मांग रही थीं, उनकी जगह अमीन कागजी को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कई नेता हुए बागी, निर्दलीय लड़ने का ऐलान
विद्याधर से दो बार कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके विक्रम सिंह ने भी टिकट ना मिलने पर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिंह के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर इसको लेकर हंगामा किया। विक्रम सिंह निर्दलीय के तौर पर चुनाव में उतर सकते हैं। एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर टिकटों को लेकर खुला विरोध है। पार्टी के पूर्व संसदीय सचिव ब्रहमदेव कामावत के भी अजमेर की मसूदा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर उतरने की बात कही जा रही है। यहां से कांग्रेस ने राजेश पारीख को टिकट दिया है। सुनीता भाटी के भी निर्दलीय लड़ने और पार्टी छोड़ने की खबरें हैं।

कई उम्मीदवारों का कांग्रेस कार्यकर्ता ही कर रहे विरोध
डूंगरपुर की चौरासी सीट से कांग्रेस ने मंजुला रोटे को टिकट दिया है, इसका महेंद्र बरजोड़ खुलकर विरोध कर रहे हैं। भीलवारा से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल दंगी का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं। टोडाभीम से पृथ्वीराज मीणा के उम्मीदवारी को लेकर भी विरोध है। यहां से शिवदयाल मीणा निर्दलीय के तर पर लड़ सकते हैं। इन सब खबरों से कांग्रेस आलाकमान की भी नींद उड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications