राहुल गांधी बोले, 'हार-जीत लगी रहती है और यूपी में हार को स्‍वीकार करते हैं'

पांचों विधानसभा के चुनावी परिणाम आने के बाद संसद पहुंचने पर मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कहा कि हम विपक्ष में हैं।

नई दिल्‍ली। पांचों विधानसभा के चुनावी परिणाम आने के बाद संसद पहुंचने पर मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कहा कि हम विपक्ष में हैं। उन्‍होंने कहा कि हार और जीत लगी रहती है और उत्‍तर प्रदेश में थोड़े कमजोर हुए हैं। इस बात को स्‍वीकार करते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा की सोच के खिलाफ है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने मणिपुर और गोवा में जो किया वो भाजपा की विचारधारा है और हम इसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी बोले, 'हार-जीत लगी रहती है और यूपी में हार को स्‍वीकार करते हैं'

उन्‍होंने भाजपा को उत्‍तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की जीत के कई कारण हैं, इनमें से एक कारण धुव्रीकरण है।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में 2 में भाजपा जीती है और तीन राज्‍यों में हमने जीत हासिल की है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने जिन तीन राज्‍यों में जीत हासिल की है। उसमें भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए पैसे और वित्‍तीय शक्तियों का मदद कर रही है।

आपको बताते चले कि उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने हार की जिम्‍मेदारी अभी तक सामने आकर राहुल गांधी ने नहीं ली थी। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा सदस्‍यों की संख्‍या 28 से घटकर 7 के स्‍तर पर पहुंच गई है। वहीं उत्‍तराखंड में पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+