राफेल ने पीएम मोदी को 'बैस्टिल डे परेड' का टिकट दिलाया, जबकि मणिपुर जल रहा है: राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा पूरा हो गया है। अब वह यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस में उन्होंने कई समझौते किए साथ ही भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय पीएम को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। लेकिन इन सब में सबसे अधिक चर्चा पीएम मोदी के 'बैस्टिल डे परेड' में शामिल होने की हो रही है। जिसपर अब भारत में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है।
क्या कहा राहुल गांधी ने?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बैस्टिल डे परेड में शामिल होने को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राफेल डील ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया, जबकि मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि 269 सदस्यीय भारतीय त्रि-सेवा दल ने परेड में भाग लिया और भारतीय वायु सेना के तीन राफेल जेट फ्लाईपास्ट में फ्रैच जेट में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड पर किया ट्वीट
फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही। इसे और भी विशेष बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। भारतीय दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान पाते देखना अद्भुत था। मैं असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी लोगों का आभारी हूं। भारत-फ्रांस की दोस्ती आगे बढ़ती रहे! मोदी ने परेड की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया।
मणिपुर को लेकर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव
वहीं पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले, यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव अपनाया जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए प्रयास तेज करने को कहा गया। भारत ने कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा मणिपुर पर एक प्रस्ताव उसकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications