गलवान विवाद को लेकर राहुल गांधी ने बदला पीएम मोदी का नाम, बोले- ये वास्‍तव में 'Surender Modi' हैं

नई दिल्‍ली। लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर पीएम मोदी के बयान को कांग्रेस के पूर्व उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने 'चकित करने वाला बयान' कहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने चीन की आक्रामकता के सामने भारतीय जमीन उसे सौंप दिया। वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर टिप्‍पणी करते हुए उनका नाम ही बदल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्‍तव में 'Surender Modi' हैं।

Recommended Video

      China Dispute: Rahul Gandhi का ट्वीट, कहा- Narendra Modi असल में सरेंडर मोदी हैं | वनइंडिया हिंदी
      गलवान विवाद को लेकर राहुल गांधी ने बदला पीएम मोदी का नाम, बोले- ये वास्‍तव में Surender Modi हैं

      राहुल गांधी ने ये टिप्‍पणी ट्वीट कर की। उन्‍होंने ट्वीट के साथ एक खबर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के आगे भारतीय क्षेत्र को चीन को सौंप दिया है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि अगर यह भूमि चीन की थी तो हमारे सैनिक क्यों शहीद हुए? वे कहां शहीद हुए? आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भारत-चीन तनाव पर शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है।

      क्‍या कहा था पीएम मोदी ने

      भारत-चीन सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि कोई भी हमारी सीमा में घुसा नहीं है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है। आज कोई भी हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। मोदी के इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है। मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि 'भाइयों और बहनों, चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार खतरे की तरफ किसने और क्यों भेजा। कौन जिम्मेदार है। धन्यवाद।'

      सरेंडर को सुरेंद्र लिखे तो ट्रोल हो गए राहुल गांधी

      सुरेन्द्र लिख कर राहुल गांधी सरेंडर कहना चाहते थे जिसका मतलब आत्मसमपर्ण होता है किन्तु उन्होने व्यंग रूप को चुना और उसके सुरेन्द्र की स्पेलिंग में एक आर की कमी कर दी। इस वजह से बीजेपी प्रशंसक उन्‍हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+