इंदिरा, राजीव की तरह मुझे भी मार दिया जायेगा: राहुल गांधी

राजस्थान के चुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी लाइफ में मैंने दो सबसे बड़े आघात देखे हैं, पहला मेरी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और दूसरा अपने पिता राजीव गांधी की हत्या। मेरे पिता और दादी ने हमेशा से गरीबों के लिये जंग लड़ी और उन्हें परिणाम के रूप में मौत मिली। देश के लिये लड़ने वाली मेरी दादी की हत्या कर दी गई, मेरे पिता की हत्या कर दी गई, एक दिन मुझे भी मार देंगे ये लोग।"
राहुल गांधी ने कुछ इस तरह जनता को भावनाओं में लेते हुए आगे कहा कि अन्य राजनीतिक दल देश को लड़ाते हैं और फिर हम जाकर दंगे रुकवाते हैं और मरहम लगाते हैं। हम गरीबों की राजनीति करते हैं।
राजस्थान के चुरू में राहुल गांधी ने विकास के सपने दिखाते हुए कहा कि हम चाहते है कि चुरू में उद्योग लगें, यहां पर रेगिस्तान है यहां के युवाओं को रोजगार मिले। वो चीन, जापान और जर्मनी जाएं और देश का नाम रोशन करें।
राहुल ने यह भी कहा कि आज जो देश का राजनीतिक सिस्टम है वो सिर्फ कुछ ही लोग चलाते हैं, चाहे वो सपा हो, भाजपा हो या कोई भी पार्टी हो लेकिन मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में युवा राजनीति में आयें और जिम्मेदारियां संभालें। जैसे कि आज युवाओं की जेब में मोबाईल है, वैसे ही राजनीतिक सिस्टम भी उनकी जेब में हो।












Click it and Unblock the Notifications