आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए आखिरी सेकेंड तक तैयार हैं- राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के रास्ते अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी ने एक बार फिर से गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। राहुल ने कहा है कि वह आखिरी सेकेंड तक आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भी गठबंधन की शर्त को ना रखें।

आखिरी सेकेंड तक कर सकते हैं गठबंधन
वहीं अरविंद केजरीवाल ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह गठबंधन करना चाहती है, जबकि राहुल गांधी गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं हैं। एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि हम आखिरी सेकेंड तक गठबंधन के लिए तैयार हैं, जैसे ही अरविंद केजरीवाल हरियाणा में गठबंधन की शर्त को खत्म कर दें हम गठबंधन कर लेंगे।

केजरीवाल ने बदल दी शर्त
राहुल गांधी ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला दिया था। इससे पहले हमारी पार्टी दिल्ली में इस फॉर्मूले के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन हमने दिल्ली के नेताओं को मनाया, लेकिन बाद में केजरीवाल ने गठबंधन की शर्त बदल दी और इसे हरियाणा में करने की बात कही।

राहुल पर केजरीवाल का पलटवार
राहुल गांधी के इस दावे पर केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है और मोदी विरोधी वोटों को बांटना चाहते हैं। हाल ही में जब राहुल गांधी ने ट्वीट करके गठबंधन की बात कही थी तो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दुनिया में ऐसा कहां होता है कि ट्विटर पर गठबंधन हो। अगर वह गठबंधन चाहते थे तो उन्हें बात करनी चाहिए थी। कांग्रेस गठबंधन का सिर्फ दिखावा कर रही है।

10 सीटों पर जीतेगी भाजपा
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लेकिन अगर गठबंधन होता है तो भाजपा कम से कम 8 सीटों पर हार का मुंह देखेगी। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस इस स्थिति में नहीं है कि वह दिल्ली में तीन सीटें भी मांग सके। यही वजह है कि वह चाहते हैं कि हम उन्हें तीन सीटें दें और ये लोग उसे भाजपा को तोहफे के तौर पर दे दें।
-
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications