'अरबपति दोस्तों के लिए मोदी जी लाल कालीन बिछा देते हैं', रेस्टोरेंट मालिक के वीडियो पर राहुल गांधी हुए हमलावर
Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक "रेस्टोरेंट मालिक के वीडियो'' को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। असल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अन्नपूर्णा होटल के प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की जटिलताओं के बारे में सवाल किया। इन सवालों के बाद श्रीनिवासन को निर्मला सीतारमण से माफी मांगनी पड़ी है।
राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अहंकारी कहा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ अपने अरबपति दोस्तों का साथ देती है।

राहुल गांधी ने GST को लेकर कसा तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट जैसे छोटे बिजनेस के मालिक हमारे सरकारी कर्मचारियों से सिंपलीफाइड जीएसटी व्यवस्था की मांग करते हैं, तो उनके अनुरोध को अहंकार और सरासर अनादर के साथ स्वीकार किया जाता है। फिर भी, जब कोई अरबपति मित्र नियमों को तोड़ना, कानून बदलना या राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करना चाहता है, तो मोदी जी लाल कालीन बिछा देते हैं।''
राहुल गांधी ने कहा, ''हमारे छोटे व्यवसाय के मालिक पहले ही नोटबंदी, दुर्गम बैंकिंग प्रणाली, कर वसूली और विनाशकारी जीएसटी के प्रहारों को झेल चुके हैं। आखिरी चीज जो वे चाहते हैं, वह है और अधिक अपमान। लेकिन जब सत्ता में बैठे लोगों के नाजुक अहंकार को ठेस पहुंचती है, तो ऐसा लगता है कि अपमान ही वह चीज है जो वे देंगे।''
राहुल गांधी बोले, एमएसएमई सालों से राहत की मांग कर रहे हैं। अगर यह अहंकारी सरकार लोगों की बात सुनती तो वे समझ जाते कि एक ही कर दर वाला सिंपलीफाइड जीएसटी लाखों व्यवसायों की समस्याओं का समाधान कर सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications