कारगिल में राहुल गांधी बोले- कांग्रेस नहीं भाजपा का डाउनफॉल हुआ, हम चारों राज्यों में चुनाव जीतेंगे
लद्दाख के कारगिल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस नही भाजपा का डाउनफॉल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सभी चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानभा सभा चुनाव जीतेगी। तब आप देखना किसका और डाउनफॉल हुआ।

लद्दाख के कारगिल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वायनाड कांग्रेस सांसद ने कहा "अभी आपने बोला कांग्रेस का डाउनफॉल हुआ, आपने देखा कर्नाटक में किसका डाउनफॉल हुआ क्या वो कांग्रेस का डाउनफॉल था? हिमाचल प्रदेश में किसका डाउनफॉल हुआ क्या वो कांग्रेस का हुआ?
उन्होंने कहा 'अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं आप देख लेना वहां किसका डउनफॉल होगा चारों के चारों राज्यों में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर दोहराया "कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं है ये एक विचारधारा है।"
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरा ऐसे समय में है जब 10 सितंबर को 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) कारगिल की 26 सीटों के लिए चुनाव होने वाला है।
बता दें 53 वर्षीय कांग्रेस नेता राहुुल गांधी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार की दोपहर लद्दाख के कारगिल शहर पहुंचे। कारगिल पहुंचने पर यहां के स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और राहुल गांधी की जय के नारे लगाए।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi in Ladakh's Kargil, says, "Congress will win elections in all four states -Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh and Telangana..." pic.twitter.com/QMfILPyvrk
— ANI (@ANI) August 24, 2023












Click it and Unblock the Notifications