राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- पीएम मोदी के ' मास्टर स्ट्रोक ' ने आपकी कमाई को ध्वस्त कर दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। केंद्र सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से राहुल गांधी सिलसिलेवार तरीके से केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने मुद्रास्फीति दर और फिक्सड डिपॉजिट रेट की तुलना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मास्टरस्ट्रोक ने आपकी मेहनत की कमाई को ध्वस्त कर दिया है।

Recommended Video

    FD के घटते ब्याज दर पर बरसे Rahul Gandhi, PM Modi पर यूं साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi said forget 15 lakhs in your account modi masterstroke demolish your income

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अपने बैंक खातों में ₹15-लाख जमा करना भूल जाइए, पीएम मोदी के 'मास्टरस्ट्रोक' ने आपकी मेहनत की कमाई को ध्वस्त कर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इंफ्लेशन रेट यानी कि मुद्रास्फीति दर और एफडी की तुलना की। उन्होंने बताया कि इंफ्लेशन रेट 6.95 फीसदी हो गया है। जबकि एफडी का रेट घटते-घटते 5 फीसदी पर पहुंच गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि दो लाख रुपये फिक्स करने पर साल 2022 में 11 हजार 437 रुपये मिलता है। जबकि 2012 में इससे कहीं ज्यादा 19 हजार 152 रुपये मिलता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+