Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी का ट्वीट, 'कोरोना से अपनी जान खुद बचाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोर के साथ बिजी हैं'

नई दिल्ली। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विदेश पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पहले राजनीतिक ट्वीट में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधा है। उन्होंने देश में कोरोना संक्रमितों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोर के साथ व्यस्त हैं इसलिए देशवासी अपना जीवन खुद बचाएं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज,कहा-Corona से खुद बचाएं जान,PM मोर के साथ व्यस्त | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    उन्होंने मोदी सरकार के आत्मनिर्भर अभियान की आलोचना करते हुए कि आत्मनिर्भर बनिए यानी अपनी जान खुद बचा लीजिए। वर्तमान में देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख को पार कर गई है और 80 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस दौरान 6 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं।

    RG

    राहुल ने बढ़ते कोरोना केस को एक व्यक्ति के अंहकार का उपहार करार दिया

    राहुल ने बढ़ते कोरोना केस को एक व्यक्ति के अंहकार का उपहार करार दिया

    भारत में लागू किए गए शुरूआती लॉकडाउन को अनियोजित करार देते हुए उसे राहुल गांधी ने एक व्यक्ति के अंहकार का उपहार करार देते हुए कहा कि भारत में इस सप्ताह कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख पहुंच जाएग और सक्रिय मामलो की संख्या 10 लाख पार कर जाएगी। इससे पहले भी कई ट्वीट औऱ वीडियो के जरिए राहुल गांधी लॉकडाउन को फेल बता चुकें है और प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय को अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला करार दे चुके हैं।

    राहुल का यह बयान लंबे अंतराल के बाद देश का संसद खुलने पर आया है

    राहुल का यह बयान लंबे अंतराल के बाद देश का संसद खुलने पर आया है

    गौरतलब है राहुल गांधी का यह बयान तब आया है जब लंबे अंतराल के बाद देश का संसद खुला है और मानसून सत्र शुरू हुआ है। हालांकि मानसून सत्र की शुरूआत के समय कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दोनों की संसद में उपस्थिति नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर जारी एक बयान के अनुसार सोनिया गांधी अपने सालाना मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई है और उनके साथ राहुल गांधी भी विदेश प्रवास पर हैं।

    राहुल ने PM मोदी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो का जिक्र किया

    राहुल ने PM मोदी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो का जिक्र किया

    उल्लेखनीय है राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उक्त वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें वो राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ बैठे हुए हैं। यह वीडियो हिंदी में लिखी एक कविता के साथ शेयर किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री निवास लोक कल्याण मार्ग में प्रधानमंत्री मोदी बैठकर मोर के साथ बिताते हुए देखे गए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+