रूटीन चेकअप के लिए राहुल संग विदेश रवाना हुईं सोनिया गांधी, दो हफ्ते बाद आएंगी वापस

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए विदेश गयी हैं। वे दो सप्ताह तक वहीं रहेंगी। वे दोनों विदेश से लौटने के बाद संसद सत्र में शामिल होंगे। आपको बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। लोकभा अध्यक्ष ने 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद सत्र को कोविड-19 महामारी के हवाले से ऐतिहासिक करार दिया है। इस बार मॉनसून सत्र 18 दिन का होगा और 1 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।

sonia gandhi rahul gandhi

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का वर्ष 2011 में अज्ञात बीमारी के बाद विदेश में आपरेशन हुआ था, जिसके बाद वे हर साल रूटीन चेकअप के लिए विदेश जाती हैं। इस बार भी वे रूटीन चेकअप के लिए गयी हैं। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनिया गांधी इलाज के लिए किस देश जाती हैं। पिछले दिनों दिल्ली में भी उनका चेकअप हुआ था।

सोनिया गांधी के विदेश जाने की पुष्टि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर की है। सुरजेवाला ने लिखा है, "रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बाहर जा रही हैं, जो कि महामारी की वजह से टल गया था। राहुल गांधी भी उनके साथ हैं।"

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस में शीर्ष पर बड़ा फेरबदल करते हुए सीडब्ल्यूसी पुनर्गठित की। सोनिया गांधी ने नए महासचिवों और प्रभारियों की भी नियुक्ति की। सोनिया गांधी के सहयोग के लिए छह सदस्यीय विशेष कमिटी भी बनाई गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में यह कमिटी उनके सम्पर्क में रह कर नियमित कामकाज देखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+