चीन मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-श्रीमान 56 इंच डर गए हैं

नई दिल्ली, 12 नवंबर: चीन द्वारा अरुणाचल से सटी एलएसी के नजदीक गांव बसाने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मोदी सरकार तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन को लेकर सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है और वह झूठ पर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने एक खबर का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि चीन के साथ सीमा मुद्दे पर विदेश मंत्रालय और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के अलग अलग रुख हैं।

Rahul Gandhis Swipe At PM modi Over China Lac issue says Because Mr 56 Is Scared

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने बताया Hinduism और Hindutva में क्या फर्क है | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से आपराधिक खिलवाड़ किया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है और श्रीमान 56 इंच डर गए हैं। मेरी संवेदनाएं उन जवानों के साथ हैं जो अपनी जान पर खेलकर हमारे बॉर्डर की रक्षा कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार झूठ पे झूठ बोल रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पीटीआई की एक खबर को साझा किया है जिसका शीर्षक है- 'चीन मुद्दे पर विदेश मंत्रालय और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की अलग राय'।

    Rahul Gandhis Swipe At PM modi Over China Lac issue says Because Mr 56 Is Scared

    राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर किया है, उसमें सीडीएस बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि चीनियों के भारतीय क्षेत्र में आने और एक नया गांव बसाने की बात 'सही नहीं' है और संदर्भित गांव वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के उस पार पड़ोसी देश के क्षेत्र में है। रावत ने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन ने एलएसी की भारतीय 'अवधारणा' का उल्लंघन नहीं किया है।

    इससे पहले अमेरिकी रिपोर्ट पर एक विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने अपनी जमीन पर न ही चीन के अवैध कब्जे को और न ही किसी अनुचित चीनी दावों को स्वीकार किया है। बता दें कि, पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि एलएसी के पूर्वी सेक्टर में चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और भारत के अरुणाचल प्रदेश के बीच विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव बसाया है।

    राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पी चिदंबरम ने कहा कि, उन्होंने कहा है कि यही वह समय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने मंत्रालय में एक रेखा खींचें और सीडीएस को अपनी सीमा में रहने के लिए कहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+