संसद में राहुल गांधी का आलू खाकर भाजपा सांसदों के पेट में दर्द

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आलू के चिप्स परोसे तो उसे खाकर भाजपा सांसदों के पेट में दर्द हो गया। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ जब राहुल ने लोकसभा में अमेठी के मेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क का मुद्दा उठाया। राहुल ने जब बोलना शुरू किया तो भाजपा सांसद बिना तर्क शोर मचाने लगे। खैर चलिये जानते हैं क्या-क्या हुआ संसद के अंदर इस 15 मिनट की कार्यवाही में।

राहुल गांधी ने कहा, "बाजार में जो 10 रुपए का चिप्स का पैकेट आता है, उसमें एक आलू लगता है, भईया ये क्या जादू है।"

भाजपायी शोर मचाने लगे... जबकि राहुल की यह बात कड़वा सच है

राहुल बोले- मैं आलू की बात कर रहा हूं।

राहुल बोले, "मैंने किसानों से पूछा तो उन्होंने कहा, कि राहुल जी जो फैक्ट्र‍ियां हैं, वो हमसे दूर हैं। अगर हम सीधे फैक्ट्री को माल बेचें तो बिचौलियों के पास जाने वाला पैसा हमें मिल सकता है। यह किसानों और मजदूरों की लड़ाई है। 40 फैक्ट्र‍ियां अमेठी में लगनी थीं, जहां किसान सीधे अपना माल बेच सकते।"

फिर भाजपायी शोर मचाने लगे... जाहिर है, देश में लाखों किसानों के पेट से निवाला छीनने वाले बिचौलिये ही हैं।

राहुल बोले, "चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री जी अमेठी आये.... भाजपाई फिर शोर मचाने लगे।

राहुल बोले, "उन्होंने 52 मिनट का भाषण दिया प्रधानमंत्री जी ने और उन्होंने भाषण में एक अच्छी बात कही, उस वक्त वो बात अच्छी लगी, मैं यहां बदले की राजनीति नहीं बदलाव की राजनीति करने आया हूं। और सबसे जरूरी वादा हिन्दुस्तान में पीएम का होता है। प्रधानमंत्री जी ने बदले की राजनीति नहीं करने का वादा किया, लेकिन फूड पार्क को कैंसल कर दिया।"

भाजपाई फिर शोर मचाने लगे

शोरशराबे के बीच राहुल बोले, "मैं यहां सिर्फ इतना कहना चाहता हूं, कि इस फूड पार्क से किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आयेगा, इसे कैंसल मत कीजिये।"

इस पर राजनाथ सिंह का जवाब

राजनाथ बोले, "आप कह नहे हैं, इस सरकार में क्या है जादू है। जादू इजाद इनकी सरकार ने किया है। लेकिन जहां तक फूड प्रोसेसिंग पार्क का सवाल है, इसका इसका 2010 में अप्रूवल मिला था। मैं इस मामले को खुद दिखवाउंगा और आपको निजी रूप से मिलकर इसकी रिपोर्ट दूंगा।"

इस बीच राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि हम बदले की राजनीति नहीं करते हैं। भारत जैसे विशाल देश का विकास अकेले सरकार नहीं कर सकती, हमें सबका साथ चाहिये, आपका (राहुल गांधी) भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+