'पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, मई 02। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी, बिजली संकट और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई, बिजली संकट और किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 8 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का तीखा तंज, 8 साल के मोदी शासन को बताया 'कुशासन' | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi

    क्या कहा राहुल गांधी ने?

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, "बिजली संकट, नौकरियों का संकट, किसान संकट और मुद्रास्फीति संकट.... पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए।" आपको बता दें कि देश में इस वक्त बिजली संकट का मुद्दा छाया हुआ है, क्योंकि कई राज्यों ने भीषण गर्मी के चलते कोयले की कमी की शिकायत की है, जिसकी वजह से बिजली संकट गहरा सकता है।

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले शनिवार को भी देश में गहराए बिजली संकट को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था कि देश में चल रहे बिजली संकट के लिए आखिर पीएम मोदी किसे दोषी ठहराएंगे। अपने इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषणों वाला एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया था।

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तब निशाना साधा है, जब वो आज से ही यूरोप के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज ही बर्लिन पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यह 2022 में पहला विदेश दौरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी 25 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जहां वो लगभग 65 घंटे बिताएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+