RSS मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी आज, महात्मा गांधी की हत्या का लगाया था आरोप

मुंबई: आरएसएस ने साल 2014 में राहुल गांधी पर मानहानि का केस किया था, इस केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी को 12 जून को भिवंडी की अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वो ठाणे के भिवंडी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी की ये पेशी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा दायर उस मानहानि केस में होनी है जिसमें उन्होंने आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था।

Rahul Gandhi rss defamation case Bhiwandi magistrate court Thane maharashtra

बता दें कि साल 2014 में एक भाषण में राहुल गांधी ने आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद आरएसएस ने राहुल गांधी ने खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया था। भिवंडी के न्यायिक मजिस्ट्रेट एए शेख इस मामले में आरोप तय करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दर्ज करवाना चाहते हैं।

साल 2014 में आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। जिसमें कुंट ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने संगठन की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचाई है। आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने ठाणे के भिवंडी में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+